फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shatrumaradan win fajilnagar

Kushinagar News: फाजिलनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष के निर्दल प्रत्याशी को मिली जीत

Sun, 14 May 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
shatrumaradan win fajilnagar
फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद समर्थकों के साथ निकले शत्रुमर्दन प्रताप
राष्ट्रीय दलों को पीछे छोड़ आगे निकले निर्दली, विनर भी रहे और रनर भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। कांटे की टक्कर में निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी अवधेश सिंह को 628 मतों से पराजित कर दिया। इस तरह वह फाजिलनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
सुबह आठ बजे से कसया के मालती देवी बालिका इंटर कॉलेज में शुरू हुई मतगणना में निर्दल प्रत्याशी शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने पहले राउंड से अपनी बढ़त बनाई तो अंत तक बरकरार रखी। अंत में जीत अपने पाले में कर ली।
विज्ञापन

मतगणना के पहले चक्र में 31 मतों से आगे बढ़े, लेकिन दूसरे चक्र में 10 मतों से पीछे रह गए। मतगणना के अंत तक उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से जीत हार का अंतर बहुत ही मामूली था, जिससे यह लगता रहा कि जीत किसी भी पाले में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चक्र की गिनती में उनका अंतर 900 मतों का हो गया। यहीं अंतर उनकी जीत को पक्का कर दिया। अंतिम में कुल 3,420 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह को 628 मतों से हराए। उनके प्रतिद्वंद्वी को 2,792 मत मिले।
इस चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन राष्ट्रीय दलों का था।
सपा प्रत्याशी रहमत अली 1,793 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे तो भाजपा के उम्मीदवार को मात्र 1,693 मत ही मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी तीन अंक में भी नहीं पहुंच सके।

सभासद के चुनाव में भी भाजपा को करारा झटका लगा। नवसृजित फाजिलनगर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिसमें एक वार्ड को छोड़कर सभी में भाजपा के उम्मीदवारों को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed