{"_id":"67801597ebc9b23e9f0282a3","slug":"sent-to-dubai-on-tourist-visahad-to-return-within-25-days-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-129949-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई...25 दिन में ही लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई...25 दिन में ही लौटना पड़ा
Fri, 10 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाटा। इलेक्ट्रिशियन के काम में विदेश भेजने वाले एजेंट ने अपने ही गांव के एक युवक को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। विदेश में काम नहीं मिलने पर दर-दर की ठोकरें खाने के बाद युवक को 25 दिन बाद ही घर से टिकट के रुपये मंगाकर लौटना पड़ा। पीड़ित युवक की पत्नी ने हाटा कोतवाली में एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। हाटा कोतवाली के बड़हरा गांव रहने वाले भीम इलेक्ट्रिशियन है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। गांव में उन्हें इतना काम नहीं मिलता है कि उनका गुजारा हो सके। इसके लिए वह विदेश में जाकर कमाने की सोची और पासपोर्ट बनवाया। इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने ही गांव रोहित से हुई। रोहित ने बताया कि वह उन्हें इलेक्ट्रिशियन के काम से दुबई भेज देगा, जहां उन्हें मोटी कमाई होगी।
इसके लिए रोहित ने 90 हजार रुपये का खर्चा बताया। भीम के पास इतने रुपये नहीं थे, कर्ज लेकर रोहित को 90 हजार रुपया दे दिए। रोहित ने बताया कि भीम को वह दो वर्ष के स्थाई वर्क वीजा बताकर उसे दुबई भेज दिया। भीम ने बताया कि वह जब दुबई पहुंचा को उसे पता चला कि उसके पास जो वीजा है वह टूरिस्ट वीजा है, जिसकी वजह से उसे कोई काम नहीं मिला। वह परेशान हो गया।
25 दिनों तक तक वहां पर भटकता रहा। घर से टिकट के रुपये मंगाकर स्वदेश लौटे। भीम ने जब रोहित से इस बात की शिकायत की तो रोहित ने फिर उसे अपने झांसे में ले लिया और कहा कि 30 हजार रुपये की व्यवस्था कर दो तुम्हें दूसरी जगह भेज देते है। इन लोगों फिर 30 हजार रुपये के इंतजाम कर रोहित को दे दिया। भीम ने बताया कि उसे दिल्ली लेकर गया। वहां जाने के बाद और रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं होने पर दिल्ली से वापस भेज दिया। रुपये वापस मांगने के लिए एजेंट के पास गया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।