फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   semester fees will less 50 rs

Kushinagar News: सेमेस्टर शुल्क में कम होगा 50 रुपये, पूर्व की दर पर मिलेगा प्रवेश फार्म

Tue, 23 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
semester fees will less 50 rs
पडरौना उदित नारायण डिग्री कॉलेज में ज्ञापन देते छात्र नेता।संवाद
कॉलेज प्रशासन और छात्रनेताओं के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन


- सदर एसडीएम और सीओ की उपस्थिति में हुआ कॉलेज प्रशासन और छात्रनेताओं के बीच समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण डिग्री कॉलेज में प्रवेश फार्म में हुए शुल्क बढ़ोत्तरी को लेकर पिछले छह दिन से चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार को समाप्ता हो गया। सदर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच समझौता हुआ, जिसमें प्रवेश फार्म पूर्व की दर पर वितरित करने और सेमेस्टर शुल्क में 50 रुपये कम करने की सहमति बनी।
कॉलेज प्रशासन और छात्रनेताओं के बीच चल रहे गतिरोध की गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम महात्मा सिंह, सीओ उमेश चंद्र भट्ट और कोतवाल राजप्रकाश सिंह मंगलवार को दोपहर बार कॉलेज पहुंचे। वहां अधिकारियों ने पहले कॉलेज प्राचार्य और बाद में छात्रनेताओं से अलग-अलग वार्ता की।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच सहमति बनाते हुए सत्र 2023-24 के प्रवेश आवेदन पत्र का मूल्य पूर्व की तरह 200 रुपये लेकर वितरित करने और प्रथम, तृतीय और पंचम सैमेस्टर प्रवेश के समय कुल निर्धारित शुल्क में से 50 रुपये कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष से कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करने की भी सहमति बनाई गई। हालंकि छात्रनेता रामलखन यादव को थाने में बैठाया गया, जबकि छत्रानेताओं के विरोध करने पर उन्हें आधे घंटे बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रितेश रजत दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज यादव, धवन जयसवाल, ज्ञान प्रकाश सिंह, धनेश यादव, सत्यम पाठक, धन्नू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कोट
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन और छात्रनेताओं के बीच बीते कई दिनों से चल रहा गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। दोनों के बीच प्रवेश फार्म का शुल्क पूर्व की तरह दो सौ रुपये की दर से लेने का निर्णय लिया गया है, जबकि सेमेस्टर के शुल्क में 50 रुपये कम करने की सहमति बनी है।
- प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, प्राचार्य, उदित नारायण इंटर कॉलेज, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed