फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDRF team searched for missing youth in the canal on the second day

Kushinagar News: दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने की नहर में लापता युवक की तलाश

Thu, 29 Aug 2024 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
SDRF team searched for missing youth in the canal on the second day
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा ग्राम सभा से होकर गुजरने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मंगलवार की शाम नहाते समय 20 वर्षीय युवक डूबकर लापता हो गया था। देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर मोटरबोट के सहारे नहर में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दवनहा के परती टोला निवासी मंजूर अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र नवाब अंसारी मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल के पास नहर में कुछ अन्य बच्चों के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबते हुए धारा के साथ बहने लगा। उसे डूबता देखकर बच्चे शोर मचाने लगे। किसी ने युवक के नहर में डूबने की सूचना वहां के लोगों को दी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उनका लड़का नहर के पास था। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। जैसे ही युवक के डूबने की सूचना लोगों को मिली तो युवक के परिजन ग्राम प्रधान अवसार अहमद, लेखपाल अश्वनी राय, उदयभान राय सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए और इसकी सूचना सेवरही पुलिस को दी। इसके बाद एसएचओ दिग्विजय नारायण राय भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक उसकी खोजबीन कराई गई। लेकिन, युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर दो बजे एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर अरुण यादव की अगुवाई में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मोटरबोट के सहारे युवक को खोजने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल से चार-पांच किमी दूर चखनी तक युवक को ढूंढने की कोशिश की। मगर, उसका पता नहीं चल सका। सेवरही एसएचओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बृहस्पतिवार को भी युवक की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed