एसडीएम ने क्रय केंद्र पहुंचकर शुरू कराई तौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। तहसील क्षेत्र के भलुहा गांव में खुले क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदे जाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी को बुलवाया और गेहूं मंगाकर तौल शुरू कराया। सोमवार की सुबह हियुवा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह मुन्ना ने एसडीएम अजय नारायण सिंह को सूचना दी कि भलुहा गांव में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
केंद्र पर अक्सर ताला बंद होने के कारण अधिकांश किसानों को यह पता भी नहीं चल पाता है कि वहां क्रय केंद्र खोला गया है। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सुबह 10 बजे क्रय केंद्र पहुंचे। वहां क्रय केंद्र का न तो ताला खुला था और न ही तौल मशीन लगी थी। हियुवा जिलाध्यक्ष के साथ कई किसान भी केंद्र पर पहुंच गए। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फोन कर बुलवाया और केंद्र का ताला खुलवाकर किसानों के गेहूं की तौल कराकर खरीद शुरू कराई। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से केंद्र खोलकर किसानों के गेहूं की खरीद करें। फिर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने क्रय केंद्र खुलने पर खुुशी जताई।