{"_id":"688289769973d0801a07402e","slug":"scuffle-between-bjp-kisan-morcha-district-president-and-sdo-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1014470-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष और एसडीओ में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष और एसडीओ में हाथापाई
Fri, 25 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाथापाई करते भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व एसडीओ तमकुहीराज। स्रोत सोशल मीडिया
तमकुहीराज (कुशीनगर)। स्थानीय कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व एसडीओ में पहले नोकझोंक हुई फिर बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद उपकेंद्र एवं थाने पर गहमा-गहमी का माहौल हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एसडीओ ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि अध्यक्ष ने मामले को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
तमकुहीराज कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार देर शाम पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय व एसडीओ शुभम अग्रहरि के बीच किसी बात को लेकर हुई तीखी नोकझोंक के बाद मामला हाथापाई और गाली गलौज तक पहुंचा गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का आरोप है कि अघोषित बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर एसडीओ से उनके कार्यालय में मिलने गए थे। वहां मौजूद एसडीओ अपने कार्यालय में बैठकर मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज एवं मारपीट पर आमादा हो गए। वहीं एसडीओ शुभम अग्रहरि ने तमकुहीराज पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बिजली उपकेंद्र पहुंचे भाजपा नेता ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही बदसलूकी एवं मारपीट की। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
दूसरी ओर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए एसडीओ के कार्यालय में गया था। एसडीओ पार्टी के नेताओं, मंत्री, सांसद व विधायक सहित अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर करने लगे। विरोध करने पर उलझ गए और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। एसडीओ द्वारा लगाए गए आरोप निराधार व फर्जी हैं। वहीं एसडीओ तमकुहीराज शुभम अग्रहरी ने कहा कि दनियाड़ी स्थित एक निजी विद्यालय में 21 किलोवाट की बिजली चोरी जांच के दौरान जून महीने में पकड़ी गई थी, जबकि उस विद्यालय का तीन किलोवाट का कनेक्शन है। विद्यालय संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में लीपापोती के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को इसी मामले में भाजपा नेता कार्यालय पहुंचे और दबाव बनाने लगे। मैनें इंकार किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। मामले मे कारवाई के लिए मैंने तमकुहीराज थाने में तहरीर दी है।