फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scout guide makes a responsible citizen: BSA

जिम्मेदार नागरिक बनाता है स्काउट गाइड : बीएसए

Sat, 18 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Scout guide makes a responsible citizen: BSA
पडरौना। स्काउट गाइड बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास के साथ समाज सेवा, देश प्रेम की भावना जागृत कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाता है। इसलिए परिषदीय विद्यालयों में स्काउट गाइड की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाती है। विद्यालयों में स्काउट का दल गठन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

ये बातें बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने कहीं। वे शुक्रवार को डायट सभागार में आयोजित एक दिवसीय बिग्नर्स कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक विभाग की रीढ़ हैं। उन्हें सरकार की तरफ से मिली जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्धिकी, एचडब्ल्यूबी प्रशिक्षित डॉ. राजेश गुप्ता ने अध्यापकों को स्काउटिंग की बारीकियों से अवगत कराते हुए बनी टमटोला, कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, झंडा फहराना, प्राथमिक चिकित्सा, पेट्रोल सिस्टम आदि के बारे में जानकारी दी। जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने स्काउट गाइड के माध्यम से विद्यालय में बच्चों के नामांकन और ठहराव में होने वाली वृद्धि के विषय में बताया। इसके बाद बीएसए ने सभी शिक्षकों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। अंत में जिला गाइड कैप्टन मनोरमा त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्काउट मास्टर बलराम सिंह, कमलेश गुप्ता, गाइड कैप्टन रश्मि जयसवाल, डॉ. रश्मि जयसवाल, शालिनी जयसवाल, शबाना परवीन, रेणुबाला सिंह, रविभूषण भारती, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed