फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scorched child dies due to fire in the hut

झोपड़ी में आग लगने से झुलसे बालक की मौत

Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Scorched child dies due to fire in the hut
सुफियान की फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
झोपड़ी में आग लगने से झुलसे बालक की मौत
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर झुलस गया था ननिहाल आया छह वर्षीय बच्चा
खड्डा(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के ग्राम करदह के बाजार टोला में बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति के झोपड़ी में आग लग गई। इसके चपेट में आने से ननिहाल आया छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
तीन दिन पहले सबाना खातून पति सद्दीक व बेटा सुफियान (6), इमरान (4) के साथ लखनऊ से करदह मायके आई थी। पिता ऐनुल की फूस के घर में बृहस्पतिवार रात सभी लोग सो रहे थे। गांव का ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले जल जाने से विद्युत आपूर्ति ठप थी। आधी रात को परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। उसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। परिजनों की आंख खुली तो चारों तरफ आग की लपटें देखकर जान बचाने के लिए बाहर भागे। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझाया जाता तब तक ऐनुल की चार फूस की झोपड़ी व उसमें रखा सारा समान जल कर नष्ट हो गया। आग कुछ शांत हुई तो सबाना ने बच्चों को न पाकर शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

घर के भीतर छह वर्षीय सुफियान गंभीर रूप से झुलस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस अफरातफरी में उनका छोटा बेटा इमरान भी लापता हो गया। हालांकि कुछ देर बाद वह सुरक्षित मिल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ पुलिस ने पहुंचकर आग को बुझाया। प्रभारी एसओ संजय कुमार ने बताया कि करदह गांव में जलकर बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed