फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Satish murder case: Eight suspects in custody, police interrogating

सतीश हत्याकांड : आठ संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Satish murder case: Eight suspects in custody, police interrogating
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के खरदर पुल पर रविवार की रात करीब दस बजे बाइकसवार युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने वाले बदमाश तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य स्रोतों से उनका पता लगाने में जुटी रही। संदेह के आधार पर आठ लोगों को कसया थाने लाकर पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस इन दिनों में हत्या की सही वजह भी पता नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-3 संत गाडगे नगर (सपहां, नौका टोला) निवासी राधेश्याम यादव के ज्येष्ठ पुत्र सतीश यादव (30) पर तुर्कपट्टी की तरफ से घर आते समय रविवार की रात करीब 10 रात बजे खरदर पुल के पास बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद खरदर पुल पर भीड़ जुट गई थी। सूचना पर देर रात एसपी धवल जायसवाल और कसया के सीओ कुंदन सिंह मयफोर्स पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद से पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगा दी गई, लेकिन मंगलवार की देर शाम तक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। हालांकि, पुलिस संदेह के आधार पर सात-आठ लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को रुपये के लेन-देन में हत्या किए जाने का संदेह है, लेकिन स्पष्ट रूप से हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन घटना के तीसरे दिन भी हत्यारों गिरफ्तारी तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में सात-आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कोई पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed