फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sandeep's family raised questions on the revelation of the murder case

Kushinagar News: हत्याकांड के खुलासे पर संदीप के परिजनों ने उठाए सवाल

Fri, 07 Jun 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sandeep's family raised questions on the revelation of the murder case
तमकुहीराज। 26 मई को तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव भावपुर निवासी संदीप आर्य (24) हत्याकांड मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संदीप के परिजनों ने पुलिस के इस खुलासे पर सवाल खड़ा किया है। परिजनों ने नामजद आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस पर नई कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हत्या में शामिल आरोपी थाने पर रोज उठते-बैठते हैं। इस वजह से पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

26 मई की शाम भावपुर निवासी संदीप आर्य (24) की गांव क़े ही मनरेगा पार्क में बुलाकर गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी सीएचसी सेवरही पहुंचाकर मौके से भाग निकले। बृहस्पतिवार को तमकुहीराज पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस के इस खुलासे पर संदीप के परिजनों ने सवाल उठाये हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में नामजद छह आरोपियों को बचाने के लिए कहानी गढ़ रही है। नामजद आरोपियों का तरयासुजान थाने में नियमित तौर से उठना-बैठना है और पुलिस से उनके अच्छे संबंध हैं। पुलिस भी इनके घर आती-जाती है। संदीप के पिता अनिरुद्ध पासवान, मां प्रतिमा देवी, चाचा परमार्थी पासवान और रिश्तेदार विनोद पासवान का कहना है कि तरयासुजान पुलिस जानबूझकर नामजद आरोपियों को बचा रही है। जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया था कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। बुधवार को पुलिस ने तरयासुजान थाने पर भी बुलाया था। करीब 40 की संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस का रुख बदला हुआ नजर आया और पुलिस ने कहा कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया गया है। पांच लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की बातचीत से अंदाजा लग गया था कि पुलिस नामजद आरोपियों का बचाव कर रही है। जबकि कुछ माह पहले नामजद आरोपियों ने खुलेआम संदीप की गोली मारकर हत्या की धमकी भी दी थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इन सभी बातों को नजर अंदाज कर रही है। पुलिस के खुलासे से वह तनिक भी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed