{"_id":"66621a7af0c50ce99b0b21e4","slug":"sandeep-was-murdered-due-to-old-rivalry-five-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117883-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी रंजिश में हुई थी संदीप की हत्या, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी रंजिश में हुई थी संदीप की हत्या, पांच गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बर्थडे पार्टी में गोली मारकर संदीप आर्य की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और कार पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि पुरानी रंजिश में युवक को बुलाकर उसकी हत्या की गई थी। जिन युवकों पर घर वालों ने आरोप लगाया था, पुलिस ने उनके निर्दोष होने के दावा किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी के मनरेगा पार्क में 26 मई को गांव सुनील के बर्थडे पार्टी युवक बना रहे थे। इसमें गांव के रहने वाले संदीप आर्य को फोन कर युवकों ने बुलाया और केक काटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में घर वालों ने महाकाल ग्रुप के सदस्यों समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू की तो जिस पर घर वाले आरोप लगाए थे, उनकी मोबाइल लोकेशन मनरेगा पार्क में मिली ही नहीं। पुलिस ने उन आरोपियों का नाम निकाल दिया और घटना में शामिल सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही संग्राम निवासी रितेश आर्य, सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही गांव के संत टोला निवासी शमशेर आलम, सुमही संत निवासी असगर अली, इसी गांव के गफ्फार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी अरविंद पासवान का नाम घटना में शामिल किया। एएसपी अभिनव त्यागी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए प्रेसवार्ता में बताया कि पुरानी रंजिश में संदीप आर्य की हत्या हुई थी। घटना में शामिल चार पहिया वाहन, अवैध पिस्टल, सात कारतूस और अलग-अलग कंपनियों का चार मोबाइल बरामद किया गया है।