{"_id":"6add139e31be040c8f067257","slug":"sampat-from-chauri-chaura-defeated-jitendra-from-bihar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-170888-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौरीचौरा के संपत ने बिहार के जितेंद्र को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौरीचौरा के संपत ने बिहार के जितेंद्र को दी पटकनी
विज्ञापन
मथौली। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-08 इंद्रा नगर (बहुआस) स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को दंगल में 35 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल के बाद कमेटी के सदस्यों की ओर से रावण के पुतले का दहन किया गया।
दंगल में चौरी चौरा के संपत ने बिहार प्रांत नवगांव के जितेंद्र पहलवान को पटकनी दी। वहीं मठिया के विशाल ने कुशीनगर के राम प्रताप, पडरौना के रामदेव ने देवरिया के पवन पहलवान और रामकोला के विकास को चित्त किया। इसके अलावा अकटहा के सतेंद्र ने कप्तानगंज के मुकेश पहलवान को हराया।
इसके पहले दंगल का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह ने फीता काटकर किया। दंगल में कुल 35 जोड़ी पहलवान पंजीकरण कराए थे लेकिन सिर्फ 27 जोड़ी पहलवान ही जोर-आजमाइश किए। रेफरी की भूमिका तूफानी व रमायन यादव ने निभाई। इस मौके पर चेयरमैन नौरंग सिंह, अंबिका गुप्ता, संजय यादव, दुर्गेश सिंह, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।