फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sakhawaniya captured the title

 सखवनिया ने किया खिताब पर कब्जा

Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sakhawaniya captured the title
ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीराज।  यूनाईटेड स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गाजीपुर गांव में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तमकुहीराज और सखवनिया के बीच खेला गया। सखवनिया की टीम ने तमकुहीराज को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता केशव पांडेय एवं हियुवा नेता विनय जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबला राज हाईवे क्लब तमकुहीराज और पीके स्पोर्टिंग क्लब सखवनिया के बीच खेला गया। खेल के 20वें मिनट में सखवनिया के खिलाड़ी नौशाद ने शानदार गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों ही टीमें एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश करती रही, लेकिन अंत तक कोई और गोल नहीं हो सका। 
विज्ञापन


सखवनिया के नौशाद को मैन आफ द मैच व अमरनाथ को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को अतिथि केशव पांडेय व विनय जायसवाल ने संयुक्त रूप से शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सेवरही उदय नारायण गुप्ता, केडी सिंह कुशवाहा, राकेश प्रधान, शौकत अली, असगर, अंबिका, इंतियाज खान, राजेश, असगर अली, हरिहर प्रसाद, वेदनिधि, विनय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed