कलश पूजन के साथ शुरू हुआ यज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। धौरहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार से होने वाले पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। घाघी नदी से कलशों में जल भर गया।
भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने यज्ञ मंडप में पूजन किया। इसके बाद शुरू हुई कलश यात्रा घाघी पुल पहुंची। वहां से जल भरने के बाद मधुरिया, चौहान पट्टी, जोकवा बाजार, सरैया महंथ पट्टी, कोटवा करजही आदि गांव होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। वैदिक मंत्रों की बीच कलश स्थापना के साथ यज्ञ शुरू हो गया।
आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान शाम पांच बजे से मंशा पांडेय व रामअवध शुक्ल प्रवचन सुनाएंगे। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, नंदलाल विद्रोही, विनय तिवारी, लालबाबू मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी, कैलाश गुप्त, सुदामा प्रसाद, कलाधर त्रिपाठी, मुकेश जायसवाल, विजय सिंह, श्रीराम चौहान, अमित जायसवाल, मनीष तिवारी, जंगीलाल गुप्त, प्रवीण लाल श्रीवास्तव, मंगरू राजभर आदि उपस्थित रहे।