{"_id":"69865b87830f2f8d2709c8b2","slug":"rudra-maha-yagna-begins-with-kalash-yatra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154213-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन
- नरसर में 16 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ
पडरौना। क्षेत्र के नरसर स्थित महाकलेश्वर शिव मंदिर में शुक्रवार को रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों ने क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंदिर परिसर से हरहर महादेव के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा बहोरापुर, साखोपार, भैंसहा, रमवलिया, मिश्रौली के पास नहर में पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंची, जहां विधिविधान से कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कर रुद्र महायज्ञ शुरू किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रुद्र महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामकथा होगा। यज्ञ का समापन 16 फरवरी को भंडारा आयोजित कर किया जाएगा। इस दौरान महंत बालक दास, मुकेश पटेल, शैलेश पटेल, ग्राम प्रधान बाबूराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।