फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RPN Singh, who returned after being elected as Rajya Sabha MP, was welcomed

Kushinagar News: राज्यसभा सांसद चुनकर लौटे आरपीएन सिंह का हुआ स्वागत

Tue, 05 Mar 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
RPN Singh, who returned after being elected as Rajya Sabha MP, was welcomed
हाटा/सुकरौली। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार आपने गृह जनपद आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिले के प्रवेश स्थल रामपुर पंद्रह मील से लेकर हाटा तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए फूल माला लेकर खड़े दिखाई दिए। हाटा में विधायक मोहन वर्मा की अगुवाई में स्वागत करने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। भाजपा नेता सुधीर राव, मंडल अध्यक्ष मुंसी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, संजीव सिंघानिया, अरविंद सिंह, अर्जुन गुप्ता, राजन गौड, शक्ति सिंह, मुकुल सिंह, बबलू बरनवाल, राकेश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, संदीप सिंह,रामसमुझ पासवान ने भव्य स्वागत किया। जोलहिनिया के भाजपा नेता दिनेश सिंह, वीरू मद्धेशिया, अर्जुन पटेल, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, राजेश गुप्ता, रविश सिंह ने राज्य सभा सांसद का स्वागत किया। सुकरौली में नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने उपनगर स्थित अपने कैम्प कार्यालय के सामने उनका स्वागत किया। सुकरौली में नहर के पास अशोक कुमार और पेट्रोल पंप के सामने भाजपा नेता वरूण जायसवाल, ऋषि तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, सुबाष पाण्डेय ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed