फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion implemented till 16 in Padrauna and Kasya

Kushinagar News: पडरौना और कसया में 16 तक रूट डायवर्जन लागू

Sat, 12 Oct 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Route diversion implemented till 16 in Padrauna and Kasya
पडरौना। दशहरा त्योहार पर पडरौना और कसया में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। रूट डायवर्जन 16 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। सभी वाहन निर्धारित रूट से ही आवागमन करेंगे।
विज्ञापन




टीआई सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन अम्बे चौक, बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन मोड, स्टेशन बाईपास, कठकुईयां मोड से छावनी होते हुए गन्तव्य को जाएंगे। बिहार, बांसी, खिरकिया व जटहां की तरफ से आने वाले बड़े/कार्मशियल वाहन खिरकिया से अन्दर शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। कसया से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य व्यावसायिक वाहन बडी नहर पडरौना से होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। जटहां तिराहा से कोई भी भारी वाहन/ चार पहिया वाहन तिलक चौक (शहर) की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

रामकोला कप्तानगंज की तरफ से बांसी (बिहार) की तरफ जाने वाले वाहन बलुचहां मोड़, बडी नहर होते हुए खिरिया टोला पुल, स्टेशन बाईपास, बेलवा चुंगी, अम्बे चौक से होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। पडरौना से कसया की तरफ जाने वाले चार पहिया/अन्य व्यावसायिक वाहन बैरिया कांटा से गोपालढ़ बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। इसी तरह कसया में देवरिया से पडरौना की तरफ आने वाले चार पहिया/अन्य व्यावसायिक वाहन ओवरब्रिज कसया से गोपलगढ, बैरिया कांटा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। गोरखपुर से पडरौना आने वाले भारी/चार पहिया वाहन हाईवे बाईपास, गोपलगढ़ से बैरिया कांटा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। उन्होंने बताया कि नो एन्ट्री समय सुबह आठ से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed