फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways buses will run on 10 new routes in rural areas

Kushinagar News: ग्रामीण क्षेत्र के 10 नए रूटों पर चलेंगी रोडवेज की बसें

Sat, 24 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on 10 new routes in rural areas
पडरौना। ग्रामीण क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के 10 प्रमुख मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के लिए निगम के अधिकारी लग गए हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परिवहन परियोजना के माध्यम से हर गांव को रोडवेज बसों के आवागमन से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बसों की मांग को लेकर पडरौना डिपो से प्रबंधक निदेशक को पत्र भेजा गया है। वर्तमान में रोडवेज की 32 और अनुबंधित की 21 बसें संचालित हो रही हैं, जो जिले की तहसीलों के अलावा दूसरे जिलों में जा रही है। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि छोटे रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए गांव-गांव बस संचालन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

शासन से अगले माह में दस बसें डिपो को उपलब्ध होनी है। डिपो को बस मिलते ही चिन्हित मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि लोगों की मांग और मार्गों की प्रमुखता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से बस और उसका संचालन की स्वीकृति मिलते ही चिन्हित स्थानों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। विभाग द्वारा सालिकपुर-नौरंगिया-कप्तानगंज-गोरखपुर, रामकोला-कसया-गोरखपुर, पडरौना-गोबरही-हेतिमपुर-गोरखपुर, दुबौली-कुबेरस्थान-गोरखपुर-पडरौना, नौरंगिया-छिटैनिया-सिंगहा-रामकोला-कप्तानगंज-गोरखपुर, दुदही-ढाड़ीभार-सपहां-कसया-गोरखपुर, सालिकपुर-नौरंगिया, गोरखपुर, तरयासुजान-सलेमगढ़, गोरखपुर, टेकुआटार-सोहसा-हाटा-गोरखपुर और कुड़वा दिलीपनगर, पडरौना रूट पर इन बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed