फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roads and irrigation will be fixed : Shivpal

सड़क और सिंचाई की समस्या दूर होगी: शिवपाल

Sat, 19 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
विभाग से एक सप्ताह के अंदर स्टीमेट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्री शिवपाल शुक्रवार को कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद जनता से सीधा संवाद कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने बदहाल सड़कें, सूखी नहरें, क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा नहीं मिलने, कुशीनगर में ओवरब्रिज, लीलावती देवी स्टेडियम का विस्तार, बंद पड़े ईट भट्ठों का मामला उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि उनके विभाग से जुड़ी समस्याएं शीघ्र दूर करा दी जाएंगी।
 बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब-जब सूबे में सपा की सरकार बनी तब-तब किसानों को बढ़ा हुआ गन्ना मूल्य दिलवाया गया। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से विदेशों से चीनी आयात करने के कारण स्थिति खराब हो गई। बाजार में चीनी की कीमत घटने के वजह से मिलों को घाटा होने लगा और किसानों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार समाधान निकालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 संविदा डॉक्टरों को रेग्यूलर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े लोगों को प्रदेश सरकार नियमित नहीं कर सकती।
प्रदेश सरकार इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष रखेगी। इसी तरह कुशीनगर में ओवरब्रिज बनवाने की मांग पर उन्होंने केंद्र का हवाला देकर इस डिमांड को सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिंचाई, पढ़ाई और दवाई के प्रति काफी गंभीर हैं। प्रदेश में सपा सरकार ने पांच मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की है और सरकारी अस्पतालों में सभी तरह के टेस्ट मुफ्त कर दिया है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से रकम दिए जाने का प्रावधान है। जिन मरीजों का स्टीमेट बनवाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया जा रहा है, सीधे उस अस्पताल के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने फीता काटकर और स्टॉलों का अवलोकन कर कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ किया। भोजपुरी कलाकार मनोज मिहिर की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। ब्रज के कलाकारों ने कैबिनेट मंत्री के साथ फूलों की होली खेली। इफ्को की ओर से कुशीनगर के 15 प्रगतिशील किसानों को मंत्री के हाथ से अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और उर्वरक किट देकर सम्मानित कराया गया।

आयोजक मंडल की ओर से कृषि राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम लोकेश एम, एसपी अतुल शर्मा, एडीएम रामकेवल तिवारी, एएसपी लालसाहब यादव, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ विनय कुमार सिंह, एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल, इफ्को के प्रबंधक आरके नायक आदि मौजूद रहे। महोत्सव के आयोजक विनय राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed