फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   road blocked for 6 hours in protest against murder of former Pradhan

UP News: पूर्व प्रधान की हत्या के विरोध में 6 घंटे जाम रही सड़क, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह भी पहुंचे

Tue, 23 May 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 23 May 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
road blocked for 6 hours in protest against murder of former Pradhan
खोटही के पूर्व प्रधान रामहरख यादव की हत्या की सूचना पर पहुंचकर धरना व जाम के दौरान लोगों को समझ

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही के पूर्व प्रधान रामहरख यादव को रविवार की देर रात चैती टोला से निमंत्रण से बाइक से लौटते समय घात लगाकर बैठे लोगों ने हत्या कर दी। कब्रिस्तान के पास उनका शव पड़ा था।

विज्ञापन


उनकी हत्या के विरोध में सोमवार को लोगों ने जबरदस्त नाराजगी जताई। लोगों ने चिलचिलाती धूप में छह घंटे तक सड़क जाम कर धरना दिया। बाद में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के पहुंचकर समझाने और एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


मृतक रामहरख के पुत्र संतोष कुमार यादव ने सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। संतोष कुमार यादव ने मांग की कि हत्यारोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। उन लोगों की अवैध तथा चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैंगस्टर एक्ट तथा रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। खोटही चौकी के इंचार्ज सहित पुलिसकर्मियों को हटाया जाए। मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए।

मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की मौजूदगी में एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर, सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा के सामने मृतक के पुत्र ने अपना ज्ञापन सौंपा। अफसरों ने मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed