{"_id":"64ea466193493ec33f064e0b","slug":"road-dug-people-bothered-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-3633-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्रेन बनाने के लिए बाढ़ खंड ने खोदवा दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्रेन बनाने के लिए बाढ़ खंड ने खोदवा दी सड़क
Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बेदूपार गांव के सामने मौन नाले पर बने अस्थाई रास्ता से पार होकर जातीं छात्राएं।संवाद
लोगों को चार किमी दूरी तय कर जाना पड़ रहा है
बाढ़ खंड के जेई बोले, अब पीडब्ल्यूडी बनवाएगा पुल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मथौली बाजार। बाढ़ खंड के जिम्मेदारों की मनमानी से बेदूपार-पकड़ी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। इसकी वजह से छह गांवों के लोगों को चार किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। नाराज लोगों ने खोदी गई सड़क को ठीक कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जून में बाढ़ खंड के अफसरों ने मोतीचक ब्लाॅक के तेलीगांवा से बेदूपार होते हुए लोहझार गांव तक ड्रेन की खोदाई कराई थी। बीच में बेदूपार गांव के सामने पिच सड़क पड़ी तो उसकी भी खोदाई करा दी। यह सड़क छह गांवों के लोगों को जोड़ती है। जब तक बारिश नहीं हुई थी, किसी तरह राहगीर आते-जाते थे। बारिश होने के बाद पानी भर गया है।
इससे तेलीगांवा, पकड़ी, लोहझार, जमुआन, मछरीगांवा, डुमरी, सितुहिया, बरवां, भलुही, अरकपुर गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। इससे चार किलोमीटर दूरी तय कर कप्तानगंज एवं खोट्ठा जाना पड़ रहा है। बरसात का पानी जब नाले में आया तो गांव के लोगों ने बांस और लकड़ी से जुगाड़ का पुल बना लिया है। इससे सिर्फ पैदल लोगों का आना-जाना है। सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
ड्रेन के उस पार बेदूपार गांव में सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज व त्रिवेणी इंटरमीडिएट कॉलेज और दो मदरसे हैं। एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, जीप, कार, रसोई गैस वाली गाड़ी का आवागमन नहीं हो पा रहा है।
गांव के प्रधान पिंटू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, विष्णु सिंह, अनवर, विनोद, विजय बहादुर, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अर्जुन प्रसाद, मोहम्मद छेदी और मोहम्मद रफीक ने खोदे गए ड्रेन पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
इस संबंध में बाढ़ खंड के जेई संतोष कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को पुल का निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा गया है। अनुमति लेकर सड़क पर ड्रेन की खोदाई की गई है।