फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rishiraj got 636 rank in civil services UPSC 2022

UPSC Result: सिविल सेवा में ऋषि राज ने लहराया परचम, लखनऊ में डिप्टी जेलर के पद पर अभी हैं तैनात

Thu, 25 May 2023 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Thu, 25 May 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
rishiraj got 636 rank in civil services UPSC 2022
सिविल सेवा में 636 रैंक हासिल किए ऋषिराज राय।संवाद

कुशीनगर जिले में सलेमगढ़ गांव के निवासी ऋषि राज राय ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 636वीं रैंक हासिल की है। इस समय वह लखनऊ में बतौर डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन


ऋषि राज के पिता स्वर्गीय रामनरेश राय आवास विकास लखनऊ में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। उनका निधन करीब 23 वर्ष पहले हो गया। पिता के निधन के बाद मां सुशीला राय के कंधों पर परिवार के भरण-पोषण समेत उनकी पढ़ाई का जिम्मा आ गया। मां के मार्गदर्शन में उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई पूरी कर मेरठ से बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की। इसके बाद ऋषि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन


सबसे पहले उनका चयन लेखपाल के पद पर हुआ। इसके बाद वर्ष 2019 में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर लखनऊ में डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हुए। उन्होंने नौकरी करते हुए सिविल सेवा के लिए तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत रंग लाई और सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 636वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व विधायक पीके राय, नंदकिशोर मिश्र, अजय कुमार लल्लू, भाजपा नेता जयंत कुमार सिंह, केशव पांडेय, रिंकू सिंह, अशोक तिवारी, राजकुमार शाह, राजन राय, कुंजेश राय, वैभव तिवारी आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed