फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Missing student found in suspicious circumstances, FIR registered against youth

Kushinagar News: लापता छात्रा सदिग्ध हालात में मिली, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Missing student found in suspicious circumstances, FIR registered against youth
फाजिलनगर। चौराखास क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा चार दिन बाद देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र में गांव कोटवा मिश्र में संदिग्ध हालात में मिली। उसके साथ एक युवक भी था। इसका एक वीडियो सामने आया है। छात्रा के पिता ने युवक पर दुष्कर्म और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों को फाजिलनगर सीएचसी ले गई। वहां से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि गांव का गोविंद शर्मा नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले गुजरात, फिर लखनऊ और देवरिया ले गया। छात्रा ने भी यात्रा के दौरान नशीली दवा देकर युवक दुष्कर्म किया है। वापस लौटते समय जहरीला पदार्थ खिलाने और गले में फंदा लगाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed