फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to add incentive amount to the basic honorarium

Kushinagar News: प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में जोड़ने की मांग

Sat, 12 Sep 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to add incentive amount to the basic honorarium
पडरौना। बढ़ी हुई 2,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ कार्यालय और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रोत्साहन राशि के बजाय इसे मूल मानदेय में जोड़ा जाए, ताकि इसका स्थायी लाभ मिल सके। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा पांडेय के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की थी, लेकिन मानदेय वृद्धि के नाम पर महज 1,500 रुपये बढ़ाने का शासनादेश जारी किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग 1,500 रुपये की वृद्धि की नहीं थी। अन्नपूर्णा पांडेय का आरोप है कि यह व्यवस्था आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण है। विभिन्न विभागों के संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि की जा रही है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मामले में सकारात्मक पहल नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed