{"_id":"69d180112a6dcacaba000ef4","slug":"rice-mill-worker-injured-in-accident-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157498-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल राइस मिल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल राइस मिल कर्मी की मौत
Sun, 05 Apr 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र के पटहेरवा-पिपरा कनक मार्ग स्थित बंजरही टोला के सामने शुक्रवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से राइस मिल का कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहांपुर जिले के इंदरपुर थाना कटरा निवासी हेमकरन का 42 वर्षीय पुत्र सर्वेश क्षेत्र में संचालित एक राइस मिल में कर्मी था। शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया था। संवाद