फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Revision in timing of summer Lalkuan-Howrah Express

Kushinagar News: ग्रीष्मकालीन लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस के समय में संशोधन

Tue, 23 Apr 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Revision in timing of summer Lalkuan-Howrah Express
पडरौना। रेलवे प्रशासन ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं वाया कप्तानगंज, पडरौना विशेष गाड़ी के समय में संशोधन किया है। अब यह ट्रेन लालकुआं से 25 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और हावड़ा से संशोधित अवधि 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को 10 फेरों के लिए संशोधित समय पर संचालित होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05060 लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, 23:25 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहां से दूसरे दिन बस्ती 0:55 बजे, खलीलाबाद 01:35 बजे, गोरखपुर 02:15 बजे, कप्तानगंज 03.02 बजे, पडरौना 04.02 बजे, तमकुहीरोड 04.52 बजे, थावे 05.50 बजे, सीवान 06.55 बजे पहुंचेगी। यहां से छपरा से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते हावड़ा 21.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी अब 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बंडेल से 00.32 बजे खुलेगी। यहां से बर्द्धमान, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा के रास्ते सिवान 17:45 बजे, थावे 18:45 बजे, तमकुहीरोड 19:22 बजे, पडरौना से 20:02 बजे, कप्तानगंज 21:15 बजे, गोरखपुर 22:20 बजे पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकरननाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, किच्छा के रास्ते लालकुआं 13.55 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच समेत कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed