फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   revenue employees opposed merger of consolidation department

चकबंदी विभाग के विलय के विरोध में उतरे राजस्व कर्मी

Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
revenue employees opposed merger of consolidation department
कलेक्ट्रेट के सामने धरना पर बैठे लेखपाल संघ के सदस्य। - फोटो : KUSHINAGAR
चकबंदी विभाग के विलय के विरोध में उतरे राजस्व कर्मी
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय के सरकार के निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। दिनभर चले धरना-प्रदर्शन के बाद शाम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ कुशीनगर के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों समेत सभी सदस्य बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। सदर तहसीलदार एवं इस संगठन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय हो जाने से राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की परेशानी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें राजस्व विभाग के कार्यों को समझने और करने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन

इस धरना को संगठन के उपाध्यक्ष एवं नायब तहसीलदार पडरौना अमित शेखर, महामंत्री वंशबहादुर यादव, संयुक्त मंत्री योगेंद्र गुप्ता, संग्रह अमीन जितेंद्र दुबे, संगठन सचिव दीपक कुमार गुप्ता सहित कई लेखपालों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने चकबंदी विभाग का किसी भी हाल में राजस्व विभाग में विलय न करने, वेतन विसंगतियां दूर कर वेतन में वृद्धि की जाए तथा राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के रिक्त पदों पर पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग उठाई। इस धरने की अध्यक्षता तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश सिंह ने की तथा संचालन हरिशंकर सिंह लेखपाल ने किया। धरना के बाद राजस्वकर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपना ज्ञापन एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपा।

इस दौरान तहसीलदार खड्डा संजीव कुमार राय, तमकुही फरीद अहमद खान, हाटा सुकुमा प्रसाद, कसया सुनील कुमार, तमकुहीराज विकास सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्दन उपाध्याय, राजेश लाल श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी, अशोक वर्मा जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ, संजीवन मिश्रा, ब्रजेश मणि, अरविंद तिवारी, प्रद्युम्न राव, शैलेष मिश्रा, नितिन उपाध्यक्ष, अश्वनी राय, जयंत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, प्रमोद यादव, बंकटेश मिश्रा, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र दूबे, शिवांगी मिश्रा, निशा, दिवया श्रीवास्तव सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed