फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve to secure the biggest victory for the BJP in 2027: Vinod

2027 में भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाने का लें संकल्प : विनोद

Sat, 18 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Resolve to secure the biggest victory for the BJP in 2027: Vinod
पडरौना। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद राय का पहली बार शुक्रवार को जिले में आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। 2027 में भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि वह पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। संगठन ने उनकी निष्ठा और परिश्रम पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी चिंता उनके संस्कार में है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी कोशिश रहेगी कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि रहे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर भाजपा संगठन ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है और दोनों लोकसभा सीटों पर भी पार्टी को सफलता मिली है। अब सभी कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा, ताकि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बने और पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल हो। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से जुड़ने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह तथा पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2027 में पार्टी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि विनोद राय के रूप में संगठन को अनुभवी नेतृत्व मिला है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनाव में कार्यकर्ता बेहतर परिणाम देंगे।


--

जगह-जगह हुआ स्वागत

-क्षेत्रीय अध्यक्ष के काफिले का जोल्हिनिया, 15 मिल चौराहा, सुकरौली, ढाढ़ा चौराहा, बाघनाथ चौराहा, हाटा रोडवेज, हेतिमपुर टोल प्लाजा, कुशीनगर गेट, कसया गांधी चौक, बाड़ी पुल चौराहा, साखोपार, जानकी नगर, धर्मपुर बुजुर्ग चौराहा और रविंद्र नगर समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, तमकुहीराज विधायक असीम राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed