फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolution Day: Only six out of 64 cases could be resolved

समाधान दिवस: 64 मामलों में सिर्फ छह का हो सका निस्तारण

Sun, 25 Oct 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Only six out of 64 cases could be resolved
पडरौना। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान समाधान दिवस में आए कुल 64 मामलों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष बचे 58 मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय में गुणवत्ता परक निस्तारण करने के लिए निर्देश देकर भेजा गया। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि समाधान दिवस में सिर्फ तीन मामले ही दर्ज हुए। जिसमें एक मामले का निस्तारण कर दिया जबकि दो अन्य को निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया। खड्डा संवाद के अनुसार, एसडीएम डॉ.संतराज सिंह बघेल की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस में कुल 15 मामले आए, उनमें तीन राजस्व व 12 पुलिस से जुड़े हुए थे। सिर्फ एक मामले की मौके पर निस्तारण हो सका। कप्तानगंज संवाद के अनुसार, समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए। मौके पर सिर्फ एक ही निस्तारित हो सका। पटहेरवा संवाद के अनुसार, एसओ अरुण सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए थे, सभी राजस्व से जुड़े थे।
विज्ञापन

टीम गठित कर मामलों को सुलझाने के लिए निर्देश दिया गया है। गगलवा गांव के पारस पांडेय दीवार निर्माण कराए जाने के विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। कसया संवाद के अनुसार, थाना समाधान दिवस सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कुल छह मामले दर्ज हुए। एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शेष मामलों को संबंधित विभागों को जांच कर निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके एसओ इत्यानंद पांडेय, एसएसआई राजेश यादव, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, मारकंडेय मणि, लेखपाल अजय दूबे, शैलेंद्र दूबे, गुलअफशा खातून आदि मौजूद रहे। रविंद्रनगर धूस थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में महज तीन मामले ही आए। सभी मामले राजस्व से जुड़े रहें। मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। मौके पर एसओ अमित कुमार सिंह समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे। वहीं तुर्कपट्टी में कुल पांच मामले आए, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा हाटा कोतवाली में 11 दर्ज हुए सिर्फ एक का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed