{"_id":"663aafeb1371978c90008824","slug":"received-a-prize-of-rs-75-thousand-for-the-best-business-idea-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116487-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्वश्रेष्ठ बिजनेस आइडिया के लिए 75 हजार का मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्वश्रेष्ठ बिजनेस आइडिया के लिए 75 हजार का मिला पुरस्कार
Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग व आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। व्यावसायिक विचार (बिजनेस आइडिया) पर केंद्रित प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ बिजनेस आइडिया देने वाली टीम को 75 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता भट्ट ने कहा कि काॅलेज के वाणिज्य संकाय से चार टीमों ने प्रतिभा किया। टीमों को अपने बिजनेस आइडिया बताने थे। उनमें वाणिज्य संकाय की एक टीम, जिसका बिजनेस प्लान ''महिला कार प्रशिक्षण और सेवा'' था। ज्यूरी के सदस्यों ने इसे सर्वश्रेष्ठ बिजनेस आइडिया के रूप में चयनित किया। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ बिजनेस आइडिया टीम में एम काम की छात्राएं तनु निशा, कायनात खातून, नसरीन खातून व अंजली राव रही। इनके बिजनेस आइडिया में सर्वश्रेष्ठ चयन होने पर आविष्कार फाउंडेशन की तरफ से 75,000 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। डॉ. श्वेता भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन से कौशल विकास को बढ़ावा मिलता है। छात्र- छात्राओं में असीम ऊर्जा है। सिर्फ सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अंत में काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने आभार जताया।
इस दौरान वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इंद्रासन प्रसाद, डाॅ. राकेश चतुर्वेदी, डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डाॅ. कृष्ण कुमार जायसवाल, अविनाश चंद्र मिश्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।