{"_id":"6456a88ed6c0e6513502d544","slug":"rapist-arrested-kushinagar-news-c-7-1-155028-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sun, 07 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ एक मई को बरवापट्टी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके नाबालिग होने के कारण आरोपी के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। बरवापट्टी के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी समीर अली के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद पीड़िता को बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।