फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rakesh murder case: Family members reach police station demanding arrest of three missing accused

राकेश हत्याकांड : लापता तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे परिजन

Sat, 06 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rakesh murder case: Family members reach police station demanding arrest of three missing accused
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहीराबारी निवासी युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन शुक्रवार को थाने पहुंचे। परिजनों ने हत्या के मामले फरार चल रहे तीन आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है और तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव में जमीन विवाद में 13 नवंबर की सुबह पटीदारों ने दरवाजे पर चढ़कर राकेश आर्या पुत्र राजकोकील (19) की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। बीच बचाव करने आए युवक की मां और बहन की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुभाष, उसके बेटे डब्लू व सुभाष के भाई छोटेलाल, उसके बेटे रंजीत, राजन व सुभाष की बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों रंजीत, छोटेलाल व सुभाष की बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि घटना में शामिल तीन आरोपियों सुभाष, राजन व डब्लू पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसके कारण पीड़ित परिजनों को आरोपियों का भय सता रहा है। फरार चल रहे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को राकेश के चाचा संतोष प्रसाद परिवार की महिलाओं के साथ तमकुहीराज थाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों के मोबाइल फोन व अन्य सूचनाओं के आधार पर शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


प्रभारी थानाध्यक्ष तमकुहीराज दिनेश साहनी ने बताया मामले में फरार चल रहे आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed