फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajesh murdered his wife and innocent children on suspicion of an illicit affair.

Kushinagar News: अवैध संबंध के शक में राजेश ने की थी पत्नी और मासूमों की हत्या

Sat, 30 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rajesh murdered his wife and innocent children on suspicion of an illicit affair.
-वारदात को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर खुद को किया था पुलिस के हवाले
विज्ञापन

पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के भुलही टोला में 6 दिसंबर 2021 की रात पत्नी और दो मासूम बेटों की गला रेतकर हत्या अवैध संबंध के शक में की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश खुद थाने पहुंचकर पुलिस जानकारी दी थी और पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया था। शुक्रवार को कोर्ट के फैसले के बाद गांव में पांच साल पहले हुई वारदात फिर चर्चा में आ गई। पटीदारों ने कोर्ट की फैसले को सराहा।
किशुनदास पट्टी गांव निवासी राजेश गुप्ता (35) पहले चंडीगढ़ में दर्जी का काम करता था। घटना से करीब तीन माह पहले उसकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह घर पर रहने लगा था। इस दौरान उसे पत्नी पर शक होने लगा था। अवैध संबंध के शक में उसका पत्नी निक्की से अक्सर विवाद होता रहता था। 6 सितंबर 2021 की रात सोते समय राजेश अपनी पत्नी निक्की (30), सात वर्षीय बेटे शिवम और तीन वर्षीय आयुष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया था कि तीनों की बेड पर ही मौत हो गई थी, लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नही लगी थी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश गुप्ता सीधे तुर्कपट्टी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की विवेचना में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई और इसी आधार पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में पुलिस ने कहा था कि आरोपी राजेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बाबत साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed