फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rajaswa inspecter and lekhapal inspected choti Gandak

लेखपाल ने नदी का लिया जायजा

Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
rajaswa inspecter and lekhapal  inspected choti Gandak
राजस्व कर्मचारियों ने नदी के कटान का लिया जायजा
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र के खोटही गांव के पास से गुजरने वाली छोटी गंडक नदी के कठबसिया घाट पर हो रही कई दिनों से कटान का शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने जायजा लिया। कटान होने से कई लोगों की फसलें नदी में विलीन हो रही हैं।

लगातार हो रही बारिश से छोटी गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है। इससे कठबसिया घाट पर मिट्टी का कटान तेजी से हो रहा है। दो दिन पूर्व लोग गंडक नदी के कटान को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए थे। सूचना मिलने पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक कप्तानगंज शिवमुरारी लाल और लेखपाल राहुल दीक्षित मौके पर पहुंचे और नदी के कटान का जायजा लिया। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस पर नजर रखी जा रही है। इससे निपटने की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद, पूर्व प्रधान रामहरख यादव, सुरेश साहनी, जंगी निषाद, दर्शन, लालजी, महम्मद्दीन आदि किसानों ने बताया कि कटान होने से नदी किनारे की गई हल्दी और गन्ने की फसलें नदी में विलीन हो रही हैं। किसानों ने बताया कि कटान बढने से खोटही माइनर के भी नदी में विलीन होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे काशीछपरा, रामबर, निर्भया, बरवाडीह आदि टोले पानी से प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed