फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raid in SP candidate's room in hotel

Kushinagar News: होटल में सपा प्रत्याशी के कमरे में छापा

Fri, 31 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Raid in SP candidate's room in hotel
होटल में सपा प्रत्याशी से पूछताछ करती पुलिस।
पकवाइनार (कुशीनगर)। कुशीनगर के एक होटल में ठहरे सपा प्रत्याशी और समर्थकों पर रुपये बांटने की सूचना पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंचे। होटल के बाहर भीड़ देख मजिस्ट्रेट ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने के बाद जिस कमरे में सपा प्रत्याशी ठहरे थे, उस कमरे और वहां मौजूद वाहनों की जांच की गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, प्रशासन होटल पर अधिक भीड़ होने के कारण धारा 144 का उल्लंघन का दावा कर रहा है। इसकी जानकारी होने पर सपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिंटू सैथवार शाम को प्रचार थमने के बाद कुशीनगर के लोटस निक्को होटल में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा कर रहे थे। किसी ने प्रशासन को सूचना दिया कि होटल के बाहर भीड़ है और यहां से रुपये बांटे जा रहे हैं। सूचना पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वाॅड पहुंच गया। होटल के बाहर भीड़ देख टीम ने कसया इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय को सूचना दी। पुलिस ने सपा प्रत्याशी जिस कमरे में ठहरे थे उसकी और होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों की जांच की। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस से नोकझोंक और कहासुनी भी हुई। दूसरे दल के नेताओं पर कार्यकर्ता पुलिस से उत्पीड़न कराने का आरोप लगा रहे। इसकी जानकारी होने पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ होटल के बाहर जुट गई। करीब एक घंटे तक पुलिस होटल के बाहर जमी रही। हा
विज्ञापन




-



-प्रचार शाम को थम गया था। जिस होटी में सपा प्रत्याशी ठहरे थे वहां पर भीड़ अधिक थी और रुपये बांटने की शिकायत किसी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट से की थी। जांच में कुछ मिला नहीं है। लेकिन बिना अनुमति लिए इतनी भीड़ जुटाना आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है। प्रेक्षक को इससे अवगत करा दिया गया है। -धर्मवीर सिंह तहसीलदार कसया
विज्ञापन
विज्ञापन



-



-सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिंटू सैथवार ने कहा कि मेरे साथ प्रशासन अत्याचार कर रहा है। मुझे पुलिस के बल पर डराया जा रहा है। जिस होटल में मैं और कार्यकर्ता ठहरे हैं। वहां पुलिस वाले पहुंचकर नंगा नाच किए हैं। शासन प्रशासन पर दबाव बनाकर सत्ता पक्ष के लोग बुरा बर्ताव कराने पर उतारू हैं। लेकिन, जनता सब समझ चुकी है। इस अन्याय के खिलाफ कुशीनगर की जनता अपने मतों से जवाब देगी। जांच में सिर्फ पीने वाला पानी का बोतल पुलिस को मिला है। लेकिन, पुलिस वाले एक घंटे तक परेशान किए थे। निर्वाचन आयोग इसकी निष्पक्ष जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed