{"_id":"689656fc193cd64d6b0fad76","slug":"provide-training-information-to-students-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143170-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विद्यार्थियों तक पहुंचाएं प्रशिक्षण में मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विद्यार्थियों तक पहुंचाएं प्रशिक्षण में मिली जानकारी
Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी सभागार में चल रहा पांच दिवसीय एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता) प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बीइओ राजेश कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा को रुचिकर बनाने में मदद करेगा, जिससे शिक्षकों को विद्यार्थियाें में बोधात्मक ज्ञान बढाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते हैं। शिक्षक आकार देकर उनका भविष्य उज्जवल करता है। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। इसके पूर्व प्रशिक्षक एआरपी अजय कुमार विश्वकर्मा ने शिक्षा नीति में बच्चों को याद करने जैसे दबाव से मुक्ति के लिए संसाधनों के प्रयोग से ज्ञान अर्जित करने और प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के अलावा उनके बोधात्मक ज्ञान पर भी शिक्षकों को जानकारी दी। इस दौरान योगेंद्र शुक्ला, विकास कुमार तिवारी, प्रणव कुमार चतुर्वेदी, प्रवीण शुक्ला, योगेश, मृत्युंजय मिश्रा, अखिलेश यादव, सुबोध, वीरेंद्र पाल, नन्हे लाल यादव, मनोज राय, रवि राय, बब्बन कुमार आदि मौजूद रहे।