फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protested and submitted memorandum addressed to CM

Kushinagar News: प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Sat, 02 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protested and submitted memorandum addressed to CM
पडरौना। पुरबिहा लोग पार्टी के अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान के अस्तित्व की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र कलक्ट्रेट प्रभारी मोहम्मद जफर को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष हरिंद्र किशोर ने कहा कि प्रखर समाज सेवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सांसद रहे स्वर्गीय बाबू गेंदा सिंह के नाम पर स्थापित गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही प्रदेश की धरोहर है। यह एशिया का पहला संस्थान है, जहां शोध के लिए गन्ना बीज का अंकुरण सीधे जमीन में कराया जाता है। जबकि अन्य संस्थानों में यह क्रिया गमलों में की जाती है। उन्होंने कहा कि यह इस संस्थान की मिट्टी तथा यहां की जलवायु के कारण संभव हो पाता है। इस संस्थान की जमीन कृषि विश्वविद्यालय को हस्तांतरित होने से संस्थान के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगा है। उन्होंने गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही, कुशीनगर को यथावत कायम रखा जाए तथा इस संस्थान की भूमि गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को हस्तांतरित नहीं करने की मांग की। इस दौरान सत्येंद्र कुमार पांडेय, अभिमन्यु प्रसाद, हरिहर शर्मा, अरुण मिश्र, बलाल अंसारी, अशोक यादव, उमेश गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed