फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest: Demand of IMA Kushinagar in Dr. Archana Sharma suicide case action should have been taken after investigation

विरोध: राजस्थान में डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या केस में आईएमए कुशीनगर की मांग- जांच के बाद होनी चाहिए थी कार्रवाई

Fri, 01 Apr 2022 08:54 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 01 Apr 2022 08:54 AM IST
सार

आईएमए कुशीनगर के अध्यक्ष व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राय ने कहा कि अस्पताल में किसी की इलाज के दौरान मौत होने पर पैनल गठित कर जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मनमर्जी नहीं।

विज्ञापन
Protest: Demand of IMA Kushinagar in Dr. Archana Sharma suicide case action should have been taken after investigation
आईएमए कुशीनगर के सदस्य डॉक्टर राजस्थान के दौसा की घटना पर विरोध जताते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में गाइनोकोलॉजिस्ट डा.अर्चना शर्मा की मौत को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कुशीनगर भी उनके समर्थन में खड़ा हो गया है। गुरुवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश राय के कसया नगर आवास पर चिकित्सकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें चिकित्सकों ने अपने लिए सुरक्षा, कानून, अधिकार व पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर चर्चा की।

विज्ञापन


आईएमए कुशीनगर के अध्यक्ष व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राय ने कहा कि अस्पताल में किसी की इलाज के दौरान मौत होने पर पैनल गठित कर जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मनमर्जी नहीं। मनमर्जी अथवा दबाव में कार्रवाई से अव्यवस्था फैलेगी। राजस्थान की घटना से चिकित्सकों में आक्रोश है। आईएमए कुशीनगर के सचिव डॉ. वाईके मद्धेशिया ने कहा डॉ.अर्चना शर्मा के साथ जो घटना हुई है,वह बेहद निंदनीय है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित होना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूद चिकित्सकों ने सुरक्षा को लेकर गार्ड के अलावा बाउंसर तक सिक्योरिटी एजेंसियों के माध्यम से रखे जाने की बात कही। चिकित्सकों का आरोप है कि पुलिस ने नियम विरुद्ध और दबाव में आकर डॉ. अर्चना पर बिना जांच ही किए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इससे वह अवसाद अवस्था में पहुंच गई थीं। चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे मामले होने पर पुलिस और प्रशासन को नियमानुसार और सुप्रीम कोर्ट के लिए फैसले के अनुसार ही कदम उठाए जाना चाहिए।

राजस्थान में महिला डॉक्टर ने पिछले दिनों लगा ली थी फांसी

दौसा जिले में स्थित लालसोट शहर के कोथून रोड पर संचालित एक हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा ने बीते मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। डॉक्टर इसी से आहत थीं।

इस मौके पर डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार खरवार, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आफताब हुसैन, डॉ. आरएस यादव, डॉ. एमएच खान, डॉ. बीएन तिवारी, डॉ. संजय पटेल, डॉ. केपी गोंड, डॉ. अजय कुमार, डॉ. दिव्या शुक्ला, डॉ. अभिषेक, डॉ. विकास,डॉ. रवि, डॉ. पीएन, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. बीएन सिंह, डॉ. रमायन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed