{"_id":"8f18c09a3ad7512d51bf5fabae491a0a","slug":"protest-at-cane-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन यूनियन पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन यूनियन पर प्रदर्शन किया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविंद राव की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं के विरोध में खेतान केन यूनियन पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि चीनी मिल अस्वीकृत प्रजाति के गन्ना लेने में आनाकानी कर रही है, जिसके चलते किसान मजबूर होकर अपना गन्ना औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। इस दौरान केन यूनियन के संचालक मंडल को ज्ञापन दिया गया।
पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि किसानों को तौल पर्ची भी नहीं मिल रही है। वहीं चीनी मिल में पहले से धाक बनाकर रह रहे गन्ना माफियाओं को भरपूर तौल पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है।
गन्ना माफिया मजबूर किसानों का गन्ना औने-पौने दामों पर खरीद इसी चीनी मिल में सप्लाई कर रहे हैं। मांग की गई कि किसानों के लिए दूसरी चीनी मिल के तौल काटे लगवाए जाए, जिससे गन्ना किसानों को फायदा हो।
विज्ञापन
इस दौरान केन यूनियन अध्यक्ष विचित्र नरायन सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए किसी चीनी मिल का क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार क्रय केंद्र खोलवाया जाएगा। इस दौरान ब्रम्हा शंकर चौधरी, ओकार सिंह, अवधेश सिंह, उमेश, नागेश्वर पांडेय, भोला आदि उपस्थित रहे।