{"_id":"64442aa3a771089dce07c294","slug":"procession-taken-out-kushinagar-news-c-7-1-135830-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भगवान परशुराम के जन्मोत्वव पर निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भगवान परशुराम के जन्मोत्वव पर निकाली गई शोभायात्रा
Sun, 23 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के रामकोला रोड पर परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालते लोग।
भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोग हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूूल परिसर में शनिवार को अक्षय तृतीया मनाई गई। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने जयश्रीराम और जय परशुराम के जयघोष के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे पंडित राजेश पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों में से एक हैं। उन्होंने पृथ्वी पर उपजे अनाचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी। ब्राह्मण समाज उन्हें आदर्श मानता है। इसके बाद निकाली शोभायात्रा तिलक चौक, मेन बाजार, साहबगंज, बावली चौक और सुभाष चौक के रास्ते पुन: जूनियर हाईस्कूल परिसर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा को आदित्य दीक्षित, दीपक मिश्रा, संजीव मिश्र, सुबोध मिश्र, सदाशिव मणि त्रिपाठी, नवनीत तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, रोशन दीक्षित आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। उन्होंने संघे शक्ति कलयुगे का नारा दिया था।
विज्ञापन
इसी तरह नगर के सुभाष चौक स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिविधान से पूजन किया गया। इसके बाद निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर लोगों में मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन रोड, गंगीराम मंदिर, साहबगंज, बावली, रामकोला रोड आदि स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली।
इस दौरान धीरेंद्र, आलोक चौबे, नीरज मिश्रा, अमित तिवारी, मानस मिश्रा, अभय तिवारी, महेंद्र दुबे, निलेश मिश्रा, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार ब्राह्मण महासभा की तरफ से कस्बा के राम जानकी मंदिर परिसर में हवन पूजन कर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी पंडित आरके मिश्रा, समाजसेवी गोलू मिश्रा, हरिओम मिश्र ,श्रीप्रकाश दास महाराज आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित तिवारी और संचालन राजेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान सतीश पांडेय, देवेंद्र, अविनाश मिश्र, विशाल मिश्रा, प्रिंस दुबे, सुशील दुबे, राम सजीवन ओझा, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।
बेलवा कारखाना संवाद के अनुसार क्षेत्र के बरदहा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई। इसके बाद गोष्ठी कर भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम के वंशज को अपनी शक्तियों को पहचान करनी होगी। समाज सेवी अजय शुक्ला ने कहा कि ब्राम्हण समाज चरित्र निर्माण करता है। कार्यक्रम को राधेश्याम पांडेय, केशव पाठक, प्रमोद पांडेय, दीपक द्विवेदी, गिरीश पांडेय, विनय त्रिपाठी, मनीष तिवारी, डॉ. प्रभाकर मिश्र, मनोज पांडेय, नवनीत त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान जनार्दन उपाध्याय व रामजीत पांडेय और संचालन विजय मिश्र ने किया। इस दौरान अनुराग पांडेय, सतीश उपाध्याय, सर्वेश मिश्रा, सुरेश उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, सुधीर पांडेय, हैप्पी पांडेय, अजय उपाध्याय, अजय तिवारी, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।