फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems increased due to power cut, people suffering due to humid heat

Kushinagar News: बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 21 Apr 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to power cut, people suffering due to humid heat
पटहेरवा। चिलचिलाती धूप और पछुआ हवाओं के कारण घरों से लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऊपर से बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिनभर बिजली की कटौती से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए हैं। आठ घंटे बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सप्लाई सामान्य किए जाने की मांग की है। वहीं, विभाग तेज हवाओं से आगलगी के डर से बाधित होने का बात कह रहा है।राजापाकड़ से विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा को बिजली सप्लाई मिलती है। इस उपकेंद्र से महुअवां, पटहेरवा, सेंदुरिया, रजवटिया, अमरवा, नारायनपुर, पिपरा कनक, बलुआ तकिया समेत करीब 40 गांवों को सप्लाई दी जाती है। क्षेत्र के अलीउल्लाह खान, व्यास तिवारी, संतोष गुप्ता, रियाज खान, संजय राव, प्रभुनाथ तिवारी, संजय गुप्ता समेत अन्य लोगों का कहना था कि सुबह नौ से दस बजे विद्युत सप्लाई काट दी जा रही है और साढ़े छह बजे तक बिजली नहीं मिल रही है। एक तरफ तपती धूप से लोग त्रस्त हैं और घरों से नहीं निकल रहे हैं। वहींं, बिजली की कटौती से परेशानी और बढ़ गई है। विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा के जेई अरुण कुमार का कहना था कि उपकेंद्र पर सप्लाई रहने के बाद भी तेज हवाओं के चलते आपूर्ति बंद रखी जा रही है। इन दिनों गेहूं की कटाई भी चल रही है। हवा शांत होने के बाद आपूर्ति सामान्य हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed