फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems increased due to operation of Patliputra train for only three days

Kushinagar News: पाटलिपुत्र ट्रेन का संचालन सिर्फ तीन दिन होने से बढ़ी परेशानी

Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to operation of Patliputra train for only three days
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सप्ताह में सात दिन चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन अब सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चल रही है। इसके चलते पटना जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पटना तक की यात्रा के लिए मुफीद मानी जाने वाली इस ट्रेन का फेरा घटाने से यात्री परेशान होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे व यात्री सुरक्षा को लेकर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर रोज चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर का फेरा सात दिन से घटा कर अब तीन दिन कर दिया गया है। यह व्यवस्था पहली दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक के लिए लागू की गई है। अब यह ट्रेन सप्ताह में सात दिन की जगह मात्र तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही चल रही है। रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इस ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते इस रूट के लोगों की यात्रा अब प्रभावित होने लगी है। लोगों का कहना है कि पहले ही कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेनों का अभाव है। इसके बावजूद पाटलिपुत्र का फेरा घटा दिया गया है। क्षेत्र के पप्पू जायसवाल, अजय गुप्ता, शुकदेव रौनियार, राहुल सोनी सहित अन्य लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के अधिकांश लोगों व व्यापारियों के लिए यह ट्रेन पाटलिपुत्र तक की यात्रा को लेकर काफी मुफीद मानी जाती है। नियमित सैकड़ों की संख्या में यात्री इस ट्रेन से पटना तक की यात्रा करते है। लेकिन, इस ट्रेन का फेरा कम कर दिए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed