फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   problem of panchayat sahayak

Kushinagar News: पंचायत भवनों पर लटके ताले, 83 पंचायत सहायकाें ने दिया इस्तीफा

Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
problem of panchayat sahayak
14 ब्लॉक के 980 गांवों में रखना है पंचायत सहायक, कई गांवों में इंटरनेट की गड़बड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गांवों में पंचायतीराज व्यवस्था को हाईटेक बनाने की कवायद जिले में दम तोड़ रही है। पंचायत सहायक इस्तीफा दे रहे हैं। लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। जिले में करीब 83 पद पंचायत सहायकों का रिक्त हैं। इसके लिए शासन की मंजूरी का इंतजार है।
जिले के 980 गांवों में पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की भर्ती हुई थी। इन दिनों 83 पंचायत सहायक इस्तीफा दे चुके हैं। इसकी वजह कम मानदेय मिलना बताया गया है। करीब चार महीने के अंदर सभी सहायकों ने इस्तीफा दिया है। इसके चलते लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सहायक नहीं होने से लोगों को मामूली काम के लिए ब्लॉकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। रिक्त पदों के लिए शासन स्तर से भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

फाजिलनगर और सेवरही ब्लॉक के अधिकांश गांवों में पंचायत सहायक का पद रिक्त है। सप्ताह में एक दिन पंचायत भवनों पर सचिव पहुंच रहे हैं। लेकिन पंचायत सहायकों के नहीं होने के कारण अधिकांश लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई ऐसे गांव हैं जहां सचिव भी नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह सचिव के पास दस से बारह गांव की जिम्मेदारी होना बताया जा रहा है। विशुनपुरा ब्लॉक के भुजौली, कुरौल,मनिकौरा, नगरी, पकहां, पटेरा बुजुर्ग समेत दस गांवों में पंचायत सहायक नहीं है। सिर्फ कागज में इसका संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि पंचायत सहायक अपने दिए गए इस्तीफे में मानदेय का कम होना बता रहे है। उनको इससे अच्छी जॉब मिल रही है, तो छोड़ रहे हैं। पंचायत सहायकों के नहीं होने से दिक्कतें हो रही हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद ही रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुछ गांवों में अभी पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है।

12 गांवाें का पंचायत भवन निर्माणाधीन
जिले के 12 गांवों में अभी पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण निर्माण अधर में था। कई बार नोटिस देने के बाद कार्य में तेजी आई है। जिम्मेदारों का मानना है कि इस महीने में भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।


जर्जर पंचायत भवन को मरम्मत की दरकार
विशुनपुरा ब्लॉक के पुर्नहा बुजुर्ग गांव में बना पंचायत भवन जर्जर हो चुका है। यहां पर पंचायत सहायक की तैनाती भी है। लेकिन यहां न तो इंटरनेट की सुविधा है और न ही भवन बैठने लायक है। मरम्मत के लिए कई बार ग्राम प्रधान ने बीडीओ से मांग की। लेकिन बजट नहीं मिलने से भवन की मरम्मत नहीं हो सकी। अपने घर से पंचायत सहायक कामों को निपटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed