फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pritam Tola turned into a police cantonment, a scuffle broke out between the police and angry villagers.

Kushinagar News: पुलिस छावनी में तब्दील रहा प्रीतम टोला, पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों से हुई नोकझोंक

Mon, 26 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pritam Tola turned into a police cantonment, a scuffle broke out between the police and angry villagers.
- आरोपी पर सख्त कार्रवाई और मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

-सुबह से देर रात तक गांव में जमी रही पुलिस, गोली लगने से घायल छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। गोली लगने से जख्मी छात्र की मौत के बाद नादह गांव के प्रीतम टोला पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव दरपाजे पर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई और आक्रोशित लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। एसडीएम और सीओ से वार्ता के दौरान कई बार नोकझोंक हुई। परिजन आरोपी पर सख्त कार्रवाई और मुआवजा दिलाने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के समझाने के एक घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार गांव के नादह पोखरा पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ। माहौल को देखते हुए गांव मेंं पुलिस कैंप कर रही है।
कसया थाना क्षेत्र के नादह के प्रीतम टोला निवासी हरिहर पटेल का 17 वर्षीय बेटा अंकुश पटेल शुक्रवार की शाम को नादह हेड चौराहे पर मीट खरीदने साइकिल से गया था। रामकोला थाना के पथरदेवा निवासी आरोपी रवि बाइक से उसी समय पहुंचा और उसके चचेरे भाई से हुए विवाद में गोली मार दिया। पुलिस इस मामले में आरोपी रवि पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां शनिवार की देर शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देर रात को पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में पहुंचा था और गांव में पुलिस तैयार कर दिया गया। सुबह पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन राजी नहीं हो रहे थे। सीओ के वार्ता के बाद पंचनामा भरा गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा तो दरवाजे घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। दरवाजे पर मौजूद लोग पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई, सरकारी नौकरी, आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने, परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस और लोगों से कई बार नोकझोंक भी हुआ। एसडीएम पडरौना ब्यास नरायण उमराव ने परिजनों की मांगों को पूरा कराने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। तनावपूर्ण महौल को देखते हुए गांव में पुलिस जमी रही। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। शव के अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



गम और गुस्से के बीच लोगों ने रोका शव
- छात्र की मौत से जहां लोग गमजदा थे, वहीं गुस्से में भी दिखे, लोगों का तेवर देख पुलिस कुछ देर तक बैकफुट पर रही। बाद में एसडीएम पडरौना ब्यास नरायण उमराव और सीओ कुंदन सिंह ने मोर्चा संभाला। नाराज लोगों के पास पहुंचे अफसरों ने लोगों से कई बार वार्ता किया। इसके बाद लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।


घटना को लेकर लोग नाराज थे, तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में सुबह से ही पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। कुछ देर तक लोग शव रोके थे। परिजनों को समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। गांव में पुलिस अभी तैनात है। कानूनी कार्रवाई जो भी होगी उसे किया जाएगा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
- कुंदन सिंह, सीओ, कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed