फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principal suspension, recommendation to stop salary of four teachers

प्रधानाध्यापक के निलंबन, चार शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति

Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Principal suspension, recommendation to stop salary of four teachers
प्रधानाध्यापक के निलंबन, चार शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति
विज्ञापन

गोड़रिया। दुदही के बीईओ ने मंगलवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक, तीन शिक्षक अनुपस्थित थे। बीईओ ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने व दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है। एक रसोइया का भी मानदेय रोकने की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है। तमकुही के बीईओ की ओर से निरीक्षण में भी दो शिक्षक अनुपस्थित थे। उनका वेतन रोकने की भी संस्तुति की गई है।
बीईओ अजय तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय मठिया माफी का निरीक्षण किया। वहां प्रधानाध्यापक के निलंबन और दो शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की। एक रसोइया का एक दिन मानदेय भी रोकने के संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। गोड़रिया के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई ठीक नहीं मिली। इसके लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। बीईओ ने बताया कि जंगल लुअठहां के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

एमडीएम की भी जांच की गई। मध्याह्न भोजन बनाने में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। दूसरी ओर, बीईओ अंकिता सिंह ने संविलियन विद्यालय सुल्तानपुर, जोगिया हिच्छाराय, संविलियिन विद्यालय पकड़ी गोसाईं, प्राथमिक विद्यालय मठिया टोला और प्राथमिक विद्यालय खलवापट्टी का निरीक्षण किया। वहां विभागीय रजिस्टर, एमडीएम, शौचालय, कायाकल्प से हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली। संविलियन विद्यालय सुल्तानपुर में दो शिक्षक अनुपस्थित थे। उनका वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed