{"_id":"688a817ab21278416b05f3d1","slug":"preparations-for-the-dole-fair-are-in-full-swing-five-akharas-installed-flags-and-worshipped-weapons-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142586-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डोल मेले की तैयारियां तेज, पांच अखाड़ों ने की ध्वज स्थापना और शस्त्र पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डोल मेले की तैयारियां तेज, पांच अखाड़ों ने की ध्वज स्थापना और शस्त्र पूजन
Thu, 31 Jul 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में आगामी महाबीरी अखाड़ा डोल मेला को लेकर मंगलवार को रात में पांच अखाड़ों में ध्वज स्थापना व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें खिलाड़ियों द्वारा देर रात तक खेल कौशल का अभ्यास किया गया। इसके पहले तीन आखाड़ों में शस्त्र पूजन किया गया था।
इस तरह अब सभी आठ अखाड़ों मे शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद दो दिवसीय महाबीरी आखाड़ा डोल मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल यह मेला 13 अगस्त को रात में और 14 अगस्त को दिन में मनाया जाएगा। सेवरही में आजादी के पहले से दो दिवसीय महाबीरी अखाड़ा डोल मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। इस डोल मेला में सेवरही के कुल आठ अखाड़े भाग लेते हैं। इन सभी आठ अखाड़ों में डोल मेला के आयोजन के पहले ध्वज स्थापना व शस्त्र पूजन किया जाता है।