{"_id":"6a88a36446fbdd9100015790","slug":"preparations-for-mahaveeri-arena-dole-fair-in-full-swing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166218-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महावीरी अखाड़ा डोल मेले की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महावीरी अखाड़ा डोल मेले की तैयारियां तेज
Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सेवरही मे डोल मेला को लेकर खेल कौशल का अभ्यास करते खिलाड़ी।संवाद
तमकुहीरोड। महावीरी अखाड़ा डोल मेले की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सेवरही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटी है, तो अखाड़ा संचालक झांकियों को भव्य रूप देने में लगे हैं। खिलाड़ियों ने भी नियमित अभ्यास में अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है।
तमकुहीरोड में इस वर्ष मेला एक सितंबर की रात और दो सितंबर को दिन में आयोजित किया जाएगा। मेले में श्री बड़ा अखाड़ा, स्वर्णकार संघ अखाड़ा, छत्रपति शिवाजी अखाड़ा, महाराणा प्रताप अखाड़ा, वीर बंदा बैरागी अखाड़ा, भीमसेन अखाड़ा, आजाद अखाड़ा और वीर भगत सिंह अखाड़ा समेत कुल आठ अखाड़े भाग लेंगे। अखाड़ा संचालकों के साथ खिलाड़ियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में खिलाड़ी खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। हनुमान जी की प्रतिमाओं की झांकी निकाली जाएगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। सभी अखाड़ों में शस्त्र पूजन का कार्य संपन्न हो चुका है। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेवरही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी है। बृहस्पतिवार की रात अखाड़ों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। संवाद