{"_id":"6aca9dfb0faa064f0d014ebe","slug":"preparations-complete-at-temples-of-the-goddess-worship-begins-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169879-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देवी मंदिरों में तैयारी पूरी, आज से होगी आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देवी मंदिरों में तैयारी पूरी, आज से होगी आराधना
विज्ञापन
आज से शुरू होंगे नवरात्र, मंदिरों और घरों में की गई साफ-सफाई
पहले दिन कलश स्थापना के साथ देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी
पडरौना। शारदीय नवरात्र के लिए देवी मंदिरों में शनिवार को सफाई और रंगाई-पुताई कराकर पूजा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आज से शुरू हो रहे नवरात्र के तहत प्रमुख मंदिरों के परिसर में मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। बाजार में पूजा-सामग्री, मिठाई, खिलौने आदि की दुकानें सज गई हैं। रविवार सुबह से पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। साथ ही घर में कलश स्थापना के लिए श्रद्धालुओं ने शाम तक साफ-सफाई की।
शहर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, अंबे मंदिर, गायत्री मंदिर, बलुचहां स्थित लखरांव माता मंदिर, छावनी के हट्ठी माता मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई। मंदिर समिति के सदस्य पूरे दिन तैयारी में लगे रहे। इसी तरह कसया के मैनपुर कोट मंदिर, कुलकुला देवी मंदिर और कुबेरस्थान क्षेत्र के जलपा माई मंदिर, खनवार देवी मंदिर समेत जिले के सभी देवी मंदिरों में देर शाम तक साफ-सफाई और सजावट के कार्य किए गए।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। पहले दिन कलश स्थापना के साथ देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसको लेकर कस्बा से लगायत गांव तक के देवी मंदिरों को सजाने और पंडालों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को लोग जगह-जगह स्थापित होने वाले प्रतिमाओं व पूजा-पाठ को लेकर साफ-सफाई के साथ अन्य आवश्यक तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
रामकोला संवाद के अनुसार शारदीय नवरात्र को लेकर रामकोला स्थित मां धर्म समधा देवी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ही आकर्षक सजावट का कार्य पूरा हो गया है। रंग-बिरंगी सजावट से मां का दरबार सजकर तैयार हो गया है। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। रविवार की सुबह से ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।
भक्त मां धर्म समधा देवी के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष सिपाहियों को सादे वर्दी में मंदिर परिसर में तैनात किए गए हैं, जो मंदिर आने वाले हर श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मंदिर के गेट के बगल में ही सुरक्षा को देखते हुए एक पंडाल बनाया गया है, जहां सुरक्षा कर्मी के साथ मंदिर से जुड़े लोग देखरेख करते रहेंगे।