{"_id":"8985ca7e8f6caf48a3b2d2305c91607b","slug":"preparation-completed-block-pramukh-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों पर तैयारी पूरी, ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों पर तैयारी पूरी, ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के लिए रविवार को होने वाले मतदान की तैयारी शाम तक पूरी कर ली गई। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई थी, शनिवार को मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, कैमरे लगाने और अन्य जरूरी काम भी पूरे कर लिए गए।
रविवार को जनपद के खंड विकास कार्यालयों पर ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होना है। आठ ब्लॉकों में एक-एक प्रत्याशियों की तरफ से ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
अन्य छह ब्लॉकों में एक से ज्यादा प्रत्याशी होने के कारण वहां उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।
खड्डा ब्लॉक में 123, नेबुआ नौरंगिया में 112, रामकोला में 120, कप्तानगंज में 102, फाजिलनगर में 111, तमकुहीराज में 136, सेवरही में 142, मोतीचक में 99, सुकरौली में 95, हाटा में 101, कसया में 93, दुदही में 149, पडरौना में 194 और विशुनपुरा ब्लॉक में 126 सहित कुल 1703 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिन्हें अपने ब्लॉक पर रविवार को मतदान करना है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के सूचना प्रभारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव और बीडीओ पडरौना जेएस मणि ब्लॉक सभागार में मतदान की व्यवस्था में लगे थे। उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग, कैमरे लगाने, टेंट सहित सभी तैयारी हो गई है।