{"_id":"5f0ca26b8ebc3e636f228fbf","slug":"pravasi-majdoor-kushinagar-news-gkp358036677","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की भीड़ बढ़ी, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों की भीड़ बढ़ी, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लाक सभागार में प्रवासी मजदूरों की भीड़ नियंत्रित करने में हुई मशक्कत।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। काउसिलिंग के लिए सोमवार बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे। ऐसे में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद मजदूरों को रोजगार के संबंध में जानकारी दी गई।
राज्य सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए ब्लॉक पर बुलाकर काउंसिलिंग कराई जा रही है। सोमवार को चिरगोड़ा न्याय पंचायत से जुड़े आठ गांवों से प्रवासी मजदूरों को बुलाया गया। इससे ब्लॉक पर भीड़ बढ़ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होता देख बीडीओ ने पुलिस बुला ली। बाद में मजदूरों को बैठाकर रोजगार के बारे में जानकारी दी गई।
बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि सरकार की योजना मनरेगा इस मुसीबत की घड़ी में सबसे बड़ा सहायक बनी है। मनरेगा के कार्यों में प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता दी गई है। आगे भी अधिक से अधिक रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेवायोजन विभाग के कर्मचारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि जिन मजदूरों को रोजगार की जरूरत हो, वे कार्यालय से फार्म लेकर इसे भरकर जमा कर दें। उन्हें भी रोजगार मिलेगा। एडीओ आईएसबी श्याममुरली मनोहर मिश्र, वरिष्ठ लिपिक दुर्गेश शुक्ल, एडीओ पंचायत रामायण गुप्त, उमा मिश्र, मिंटू राय सहित आदि मौजूद थे।